शांति दूत न्यूज़.(उ.प्र.) वाराणसी, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में शोध और शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के जन्तु विज्ञान विभाग में जल्द ही एंथ्रोपोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएनएसआई) का फील्ड स्टेशन स्थापित किया जाएगा। इस संबंध में विश्वविद्यालय और एएनएसआई के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर भी किए गए हैं। यह घोषणा बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी और एएनएसआई के निदेशक प्रो. बी. वी. शर्मा ने विज्ञान संस्थान में आयोजित एक संगोष्ठी के समापन समारोह के दौरान संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने इस पहल का स्वागत किया।





