यात्रियों को बड़ी राहत: नई दिल्ली-हावड़ा के बीच चलेगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन, डीडीयू समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहराव

SHARE:

ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए रेलवे का फैसला, प्रयागराज-डीडीयू-पटना-झाझा मार्ग से होगा संचालन

शांति दूत न्यूज़.हाजीपुर, गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने नई दिल्ली और हावड़ा के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये स्पेशल ट्रेनें प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू), पटना, झाझा और आसनसोल मार्ग से चलेंगी, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गाड़ी संख्या 04048 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल 28 मई 2026 को नई दिल्ली से शाम 6:15 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 10:30 बजे डीडीयू जंक्शन पहुंचेगी तथा बक्सर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, किउल और झाझा सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04047 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 30 मई 2026 को रात 1:40 बजे हावड़ा से रवाना होगी। यह ट्रेन झाझा, किउल, पटना, बक्सर और डीडीयू समेत अन्य स्टेशनों पर ठहराव करते हुए अगले दिन सुबह 8:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।इसी क्रम में दूसरी जोड़ी स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 04050 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल 30 मई 2026 को नई दिल्ली से शाम 6:15 बजे चलेगी और निर्धारित मार्ग से होकर रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04049 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 1 जून 2026 को हावड़ा से रवाना होकर विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और सफर को सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई