शांति दूत न्यूज़. नई दिल्ली, भारतीय रेलवे द्वारा रेल यात्रियों के लिए एक बड़ा बदलाव करते हुए कन्फर्म टिकट कैंसिलेशन के नियमों में संशोधन किया है। नए नियमों के तहत अब ट्रेन के निर्धारित समय से 8 घंटे से कम समय पहले टिकट रद्द कराने पर यात्रियों को अब पैसा वापस नहीं मिलेगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार यह निर्णय टिकटों की कालाबाजारी और दलालों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लिया गया है।





