बीएचयू हड्डी रोग विभाग में बड़ा फैसला: जूनियर रेजिडेंट्स की शिकायत पर बदली गई यूनिट, छात्रों को मिली राहत

SHARE:

शांति दूत न्यूज़.(उ.प्र.)वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के हड्डी रोग विभाग में जूनियर रेजिडेंट्स की शिकायत के बाद विभागाध्यक्ष ने बड़ा निर्णय लेते हुए संबंधित छात्रों की यूनिट बदल दी है। इस फैसले को छात्रों के शैक्षणिक हित में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अगस्त माह में फाइनल ईयर की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। इसी बीच दो जूनियर रेजिडेंट्स को पूर्व में उनकी यूनिट से बाहर कर दिया गया था, जिससे उनकी पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो रही थी। दोनों रेजिडेंट्स ने अपनी समस्याओं को लेकर विभागाध्यक्ष को लिखित शिकायत दी थी।

इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के हिंदी समाचार पत्र जनसत्ता के कार्यकारी संपादक मुकेश भारद्वाज द्वारा लिखी गई थ्रिल, सस्पेंस से भरपूर जासूसी उपन्यास राजमहल अवश्य पढ़ें

मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रों के हित को प्राथमिकता दी और उनका स्थानांतरण दूसरे यूनिट में कर दिया। अब प्रोफेसर सौरभ सिंह की यूनिट से हटाकर उन्हें प्रोफेसर अजीत सिंह, प्रोफेसर शिवम सिन्हा और प्रोफेसर संजय यादव की यूनिट में समायोजित किया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले दो वर्षों से हड्डी रोग विभाग का परीक्षा परिणाम संतोषजनक नहीं रहा है। ऐसे में परीक्षा से पहले लिया गया यह निर्णय विभाग के शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने और छात्रों की तैयारी मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।विभागाध्यक्ष के इस फैसले से जूनियर रेजिडेंट्स में राहत का माहौल है। साथ ही फाइनल ईयर के छात्रों को भी बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई