पत्नी की हत्या के आरोप में पति को हुआ आजीवन कारावास

SHARE:

शांति दूत न्यूज़.(उ.प्र.) चंदौली जिले के इलिया थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले की सुनवाई करते हुए न्यायालय ने पति को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 50 हजार रुपये का अर्थ दण्ड भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर दोषी को दो वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। पुलिस की प्रभावी पैरवी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत यह सजा दिलाई गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 30 अक्टूबर को जारी प्रेस नोट के अनुसार, ग्राम सीहर निवासी इजहार अली उर्फ मुन्ना ने 18 मार्च 2024 की रात अपनी पत्नी निशा बेगम की हत्या कर दी थी। घटना के समय टोटो (ई-रिक्शा) की किश्त और पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस के मुताबिक, नाराज होकर आरोपी ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर पत्नी के सिर और चेहरे पर ईंट-पत्थरों से प्रहार किया तथा गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।बताया गया कि मृतका ने अपने मायके और समूह से कर्ज लेकर टोटो खरीदा था। उसकी किश्त टूटने और पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। घटना के बाद मृतका के भाई ने इलिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए, जिनमें डीएनए रिपोर्ट भी शामिल रही। इसके बाद प्रभावी पैरवी और साक्ष्यों के आधार पर अपर सत्र न्यायाधीश, न्यायालय संख्या-1, चंदौली के पीठासीन अधिकारी अशोक कुमार-XI ने 30 अक्टूबर 2026 को इजहार अली उर्फ मुन्ना को दोषसिद्ध करार देते हुए आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई। पुलिस के अनुसार, मामले में प्रभावी पैरवी के लिए मॉनिटरिंग सेल, अभियोजन अधिकारी संजय कुमार त्रिपाठी (एडीजीसी) तथा थाना इलिया के पैरोकार हेड कांस्टेबल अश्वनी राय की भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *