
FOLLOW US:
SHARE:
चक्रवात के मद्देनजर सभी प्रशासनिक और राजस्व अधिकारियों को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रभावित ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आपदा की इस घड़ी में जिला प्रशासन उनके साथ है और पात्र प्रभावितों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
WhatsApp us