गैस गोदाम में सेंधमारी कर गैस सिलेंडर चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार 30 सिलेंडर बरामद 

SHARE:

शांति दूत न्यूज़.(उ.प्र.) चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के मानस नगर स्थित इंडेन गैस गोदाम में सेंधमारी कर सिलेंडर चोरी करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 30 गैस सिलेंडर, एक टाटा मैजिक गाड़ी, 6,400 रुपये नकद, मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल किया गया लोहे का पेचकस बरामद किया है।

मुगलसराय के क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 29 अक्टूबर की रात अलीनगर के प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह के नेतृत्व में गश्त और जांच के दौरान मानस नगर स्थित इंडेन गैस गोदाम के पास खड़खड़ाहट की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि एक व्यक्ति गोदाम में सेंध लगाकर सिलेंडर चोरी कर रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान रोहित खरवार के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि रोहित ने पूछताछ में अपने छोटे भाई मोहित खरवार और साथी रतन गौड़ के साथ मिलकर चोरी करने की बात बताई। उसने यह भी बताया कि चोरी के 11 सिलेंडर टाटा मैजिक गाड़ी पर लादकर पटनवा निवासी सुधीर सिंह के यहां बेचने के लिए ले जाए गए थे। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अन्य तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मानसनगर स्थित गोदाम से 19 और सुधीर सिंह के घर से 11 सिलेंडर बरामद किए। इस तरह कुल 30 सिलेंडर बरामद हुए। इसके साथ ही चोरी में इस्तेमाल की गई टाटा मैजिक गाड़ी भी पुलिस ने कब्जे में ले ली।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में रोहित खरवार (23) और मोहित खरवार (19), निवासी गांधीनगर सैदूपुर, थाना चकिया; रतन गौड़ (20), निवासी लठिया सिकारगंज, थाना चकिया; तथा सुधीर सिंह (46), निवासी पटनवा, मुगलसराय शामिल हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *