
FOLLOW US:
SHARE:
शनिवार को पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में आयोजित शिविर के दौरान बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। ये मोबाइल सीईआईआर पोर्टल से प्राप्त जानकारी, तकनीकी साक्ष्यों और विभिन्न थानों की पुलिस टीमों के साथ स्वाट एवं सर्विलांस टीम के संयुक्त प्रयासों से बरामद किए गए हैं।थानावार बरामदगी के आंकड़ों के अनुसार मुगलसराय से सर्वाधिक 22 मोबाइल बरामद किए गए।
सकलडीहा से 19, चन्दौली से 16, चकिया से 12, बबुरी से 9, चकरघट्टा से 7, शहाबगंज से 6, धानापुर, धीना और कंदवा से चार-चार, इलिया और सैयदराजा से तीन-तीन तथा बलुआ और नौगढ़ से एक-एक मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक छह चरणों में कुल 630 गुम या खोए मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे जा चुके हैं। इनकी कुल अनुमानित कीमत 1 करोड़ 85 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है।
WhatsApp us