
FOLLOW US:
SHARE:
शांति दूत न्यूज़.(उ.प्र.) वाराणसी। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, काशी प्रांत की कार्यकारिणी की ओर से सोमवार को मैक्सवेल सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, डाफी में लोकमत परिष्कार सभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रहित, सामाजिक दायित्व, लोकतांत्रिक मूल्यों और जागरूक जनमत निर्माण जैसे विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रमेश जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए परिषद के अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व सैनिक केवल देश की सीमाओं की सुरक्षा करने वाले प्रहरी ही नहीं हैं, बल्कि समाज को राष्ट्रहित और राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने वाली महत्वपूर्ण शक्ति भी हैं।
मुख्य अतिथि प्रांत प्रचारक रमेश जी की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में राष्ट्र के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारी और समाज में सकारात्मक जनमत तैयार करने की आवश्यकता पर भी विचार रखे गए। वक्ताओं ने पूर्व सैनिकों के अनुशासन, अनुभव और राष्ट्रसेवा की भावना को सामाजिक जीवन के लिए प्रेरणादायक बताया।कार्यक्रम में काशी प्रांत के प्रांत अध्यक्ष रेवती रमण तिवारी, संगठन मंत्री डॉ. कृष्णानंद पांडेय, कैप्टन विनोद कुमार उपाध्याय, रामावतार पाल, एस.के. गुप्ता, अजीत सिंह, धीरज सिंह, यू.एन. यादव और विनय मौर्य सहित सैकड़ों पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। बैठक में राष्ट्रहित के प्रति समर्पण, जागरूक नागरिक समाज के निर्माण और पूर्व सैनिकों की सामाजिक भूमिका को और प्रभावी बनाने के संकल्प के साथ विचार-विमर्श संपन्न हुआ।
WhatsApp us