परीक्षा से वंचित होने पर रोती छात्रा
शांति दूत न्यूज़. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में दूसरे जिलों में परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाने से अभ्यर्थियों को हो रही परेशानी का एक मार्मिक मामला सामने आया है। गाजीपुर के स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परीक्षा देने पहुंची वाराणसी की एक छात्रा को निर्धारित समय पर पहुंचने पर के बाद दूसरे गेट पर भेजा गया जिससे लगभग चार मिनट देरी से पहुंचने के कारण प्रवेश नहीं मिल सका।
छात्रा का कहना था कि रास्ते में एयर शो के चलते हुई परेशानी के कारण उसे रास्ते कुछ देर हो गई। फिर भी मैं एकदम सही समय पर प्रवेश पत्र पर लिखे गए गेट पर पहुंची लेकिन वहां से मुझे दूसरे गेट पर भेजा गया उसने कहा कि पहले गेट पर लगे कैमरे की फुटेज देखी जा सकती है। वहां बिल्कुल समय से पहुंची थी। लेकिन दूसरे गेट पर भेजा गया जो कि कुछ दूर आडिटोरियम हाल के सामने से है। जबकि प्रवेश पत्र पर बी एस एन एल आफिस के सामने का पता लिखा हुआ है।

इस प्रकार वह दूसरे गेट पर आई लेकिन प्रवेश नहीं मिलने पर वह गेट पर ही रोने लगी। उसकी बेबसी देखकर वहां मौजूद लोगों का भी ध्यान उसकी ओर गया। घटना ने परीक्षा केंद्रों के आवंटन, यातायात संबंधी परिस्थितियों और प्रवेश के लिए निर्धारित समय-सीमा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर परीक्षा देने के लिए दूसरे जिले में जाने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था क्यों नहीं बनाई जाती? क्या परीक्षा में अनुशासन बनाए रखने के साथ अभ्यर्थियों की वास्तविक परिस्थितियों पर विचार करने की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए? प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, वाराणसी की रहने वाली कुसुम नामक छात्रा जो कि इलाहाबाद में रहकर तैयारी कर रही है। वह PET परीक्षा देने के लिए गाजीपुर के स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुंची थी। वह पहले विद्यालय के मुख्य गेट पर पहुंची, लेकिन वहां से उसे दूसरे गेट पर जाने के लिए कहा गया।





