चंदौली जिले में चक्रवाती तूफ़ान से हुई क्षति का निरीक्षण किए जिलाधिकारी

SHARE:

तेज हवा से लेटी फसल को देखते जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग

शांति दूत न्यूज़. (उ.प्र.) चंदौली जिले में चक्रवाती तूफान से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर जमीनी स्थिति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को नुकसान का सटीक आकलन कर प्रभावितों तक जल्द राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों और लेखपालों को संयुक्त रूप से अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर फसल, मकान और अन्य परिसंपत्तियों को हुए नुकसान का विस्तृत सर्वे करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि आकलन में किसी भी तरह की लापरवाही न हो और कोई भी पात्र पीड़ित सहायता से वंचित न रहे। डीएम ने कहा कि नुकसान का अंतिम आकलन पूरा होते ही शासन की ओर से निर्धारित राहत एवं मुआवजा राशि प्रभावितों के बैंक खातों में शीघ्र हस्तांतरित की जाए। चक्रवात के मद्देनजर सभी प्रशासनिक और राजस्व अधिकारियों को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रभावित ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आपदा की इस घड़ी में जिला प्रशासन उनके साथ है और पात्र प्रभावितों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *