PET परीक्षा में एक मिनट की देरी, तीन साल की मेहनत पर भारी! गाजीपुर में रोती रही छात्रा, नहीं मिला प्रवेश

SHARE:

      परीक्षा से वंचित होने पर रोती छात्रा

शांति दूत न्यूज़. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में दूसरे जिलों में परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाने से अभ्यर्थियों को हो रही परेशानी का एक मार्मिक मामला सामने आया है। गाजीपुर के स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परीक्षा देने पहुंची वाराणसी की एक छात्रा को निर्धारित समय पर पहुंचने पर के बाद दूसरे गेट पर भेजा गया जिससे लगभग चार मिनट देरी से पहुंचने के कारण प्रवेश नहीं मिल सका।

छात्रा का कहना था कि रास्ते में एयर शो के चलते हुई परेशानी के कारण उसे रास्ते कुछ देर हो गई। फिर भी मैं एकदम सही समय पर प्रवेश पत्र पर लिखे गए गेट पर पहुंची लेकिन वहां से मुझे दूसरे गेट पर भेजा गया उसने कहा कि पहले गेट पर लगे कैमरे की फुटेज देखी जा सकती है। वहां बिल्कुल समय से पहुंची थी। लेकिन दूसरे गेट पर भेजा गया जो कि कुछ दूर आडिटोरियम हाल के सामने से है। जबकि प्रवेश पत्र पर बी एस एन एल आफिस के सामने का पता लिखा हुआ है।

प्रवेश पत्र पर लिखा गया कालेज का पता

इस प्रकार वह दूसरे गेट पर आई लेकिन प्रवेश नहीं मिलने पर वह गेट पर ही रोने लगी। उसकी बेबसी देखकर वहां मौजूद लोगों का भी ध्यान उसकी ओर गया। घटना ने परीक्षा केंद्रों के आवंटन, यातायात संबंधी परिस्थितियों और प्रवेश के लिए निर्धारित समय-सीमा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर परीक्षा देने के लिए दूसरे जिले में जाने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था क्यों नहीं बनाई जाती? क्या परीक्षा में अनुशासन बनाए रखने के साथ अभ्यर्थियों की वास्तविक परिस्थितियों पर विचार करने की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए? प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, वाराणसी की रहने वाली कुसुम नामक छात्रा जो कि इलाहाबाद में रहकर तैयारी कर रही है। वह PET परीक्षा देने के लिए गाजीपुर के स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुंची थी। वह पहले विद्यालय के मुख्य गेट पर पहुंची, लेकिन वहां से उसे दूसरे गेट पर जाने के लिए कहा गया।

(यहां आडिटोरियम हाल के सामने से दिया गया प्रवेश, लिखा गया था बी एस एन एल आफिस के पास)

दूसरे गेट तक पहुंचने में समय लगने के बावजूद छात्रा भागते हुए दोपहर 2 बजकर 34  मिनट पर वहां पहुंच गई। इसके बाद भी उसे प्रवेश नहीं दिया गया। छात्रा ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि वाराणसी में एयर शो के कारण उसे रास्ते में दिक्कत हुई और वह समय पर परीक्षा केंद्र के भीतर नहीं पहुंच सकी। प्रवेश नहीं मिलने पर वह रोने लगी। उसकी आंखों में आंसू और भविष्य को लेकर चिंता देखकर वहां मौजूद लोगों ने मामले में हस्तक्षेप करने का प्रयास किया।छात्रा की स्थिति देखकर मौके पर मौजूद संवाददाता ने उससे पूरी जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से उसे प्रवेश देने का आग्रह किया। काफी प्रयास के बाद जिलाधिकारी से बात हुई। जिलाधिकारी ने मामले को अपर जिलाधिकारी (एडीएम) से बात करने के लिए टाल दिए। इसके बाद एडीएम से भी बात कर छात्रा की परिस्थिति से अवगत कराया गया, लेकिन प्रवेश को लेकर राहत नहीं मिली। एडीएम का स्पष्ट जवाब था कि निर्धारित समय से एक मिनट भी देर होने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। खास बात यह है कि परीक्षा तीन बजे से थी। छात्रा 2बजकर 39 मिनट पर दूसरे गेट पर पहुंची तथा उसका कहना है कि जो लोकेशन लिखा गया था। उस गेट पर वह बिल्कुल समय से पहुंच गयी थी। उसका यह भी दावा था कि अगर लिखे गए गेट पर सी सी टी वी कैमरा लगा है तो वहां की फुटेज देखी जा सकती है। रोते हुए उसने कहा कि यह मेरे साथ अन्याय हुआ है। हालांकि वहां एक छात्रा तथा दो छात्रों को परीक्षा देने से वंचित किया गया। प्रवेश नहीं मिलने के बाद छात्रा की पीड़ा उसके शब्दों में साफ झलक रही थी। उसने कहा कि

‘मेरा तीन साल बर्बाद हो गया, अब मैं क्या करूं?’यह सवाल केवल एक छात्रा की निराशा नहीं, बल्कि उन तमाम अभ्यर्थियों की चिंता को सामने लाता है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में वर्षों लगा देते हैं। परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में हुई थोड़ी-सी देरी उनके लिए कितनी भारी पड़ सकती है, इसका अंदाजा इस घटना से लगाया जा सकता है। यदि इस सदमे से ऐसे छात्र छात्राओं के साथ कोई अनहोनी हो जाये तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? PET जैसी परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को अपने गृह जनपद से बाहर जाकर परीक्षा देनी पड़ती है। दूसरे जिले में केंद्र मिलने पर यात्रा की व्यवस्था, यातायात, रास्ते की जानकारी और समय से पहुंचने की चिंता पहले से ही अभ्यर्थियों पर दबाव बनाती है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों के लिए यात्रा और ठहरने का खर्च भी अतिरिक्त बोझ बन सकता है। यदि संभव हो तो अभ्यर्थियों को उनके गृह जनपद में ही परीक्षा केंद्र उपलब्ध कराने की व्यवस्था क्यों नहीं की जाती? इससे विद्यार्थियों को यात्रा की परेशानियों से राहत मिलेगी और वे अपना समय परीक्षा की तैयारी में लगा सकेंगे। लेकिन ऐसा क्यों नहीं हो रहा है? इसका जवाब देने के लिए कोई तैयार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *