
FOLLOW US:
SHARE:
आसमान में तिरंगे के रंग बिखेरते विमानों को देखकर दर्शकों ने उत्साह व्यक्त किया। कई स्थानों पर लोगों ने ‘हर-हर महादेव’ और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष भी किए। एयर शो का प्रमुख आकर्षण तीन किरन प्रशिक्षण विमानों की ‘काशी फॉर्मेशन’ रही। विमानों ने आकाश में तिरंगे के रंगों की छटा बिखेरी। इसके साथ राफेल, सुखोई-30 एमकेआई और तेजस जैसे लड़ाकू विमानों ने अपनी उड़ान क्षमता और हवाई कौशल का प्रदर्शन किया।
भारतीय वायुसेना के विमानों का यह प्रदर्शन शहरवासियों और बाहर से आए दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। जहां इस कार्यक्रम के आयोजन में 50 करोड़ रुपए से अधिक राशि लगने का अनुमान लगाया जा रहा है वहीं विपक्षी दलों के कुछ लोग इसे अपने देश के सैन्य बल की सराहना करते हुए सरकार पर इसे राजनीतिक कार्यक्रम बनाने का आरोप भी लगा रहे हैं।WhatsApp us