चन्दौली पुलिस का सराहनीय अभियान 111 खोए मोबाइल बरामद कर मोबाइल स्वामियों को दिया गया

SHARE:

शांति दूत न्यूज़.(उ.प्र.) चन्दौली पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में स्वाट एवं सर्विलांस टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए विभिन्न स्थानों से कुल 111 गुमशुदा एवं खोए हुए मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 33 लाख 30 हजार रुपये बताई गई है।पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त मोबाइल गुमशुदगी से संबंधित प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए CEIR पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर स्वाट एवं सर्विलांस टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद गठित पुलिस टीमों ने तकनीकी सहायता और लगातार प्रयासों के जरिए विभिन्न स्थानों से खोए और चोरी हुए मोबाइल फोनों को सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किया। बुधवार को शिविर पुलिस लाइन चन्दौली के नवीन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक सदर की उपस्थिति में बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई। मोबाइल स्वामियों ने चन्दौली पुलिस और सर्विलांस टीम की जमकर सराहना की। बरामद मोबाइलों में सबसे अधिक 27 मोबाइल सकलडीहा थाना क्षेत्र से, जबकि 25 मोबाइल चन्दौली थाना क्षेत्र से बरामद किए गए। इसके अलावा मुगलसराय से 12, धीना से 11, सैयदराजा से 8 तथा अन्य थाना क्षेत्रों से भी मोबाइल फोन बरामद किए गए। इस अभियान में स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव एवं सर्विलांस टीम प्रभारी आशीष मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में हेड कांस्टेबल अरविन्द कुमार यादव, राणाप्रताप सिंह, रामानन्द यादव, आशुतोष सिंह, आनन्द सिंह, प्रेमप्रकाश यादव, आदित्य कुमार पांडेय, मन्टू सिंह सहित कांस्टेबल अजीत सिंह, मनीष कुमार, संदीप कुमार और गणेश तिवारी शामिल रहे। पुलिस अधिक्षक ने लोगों से अपील किया कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत CEIR पोर्टल अथवा नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई