चन्दौली पुलिस का सराहनीय अभियान 111 खोए मोबाइल बरामद कर मोबाइल स्वामियों को दिया गया
Ashutosh Tiwari
FOLLOW US:
FOLLOW US:
अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई। मोबाइल स्वामियों ने चन्दौली पुलिस और सर्विलांस टीम की जमकर सराहना की। बरामद मोबाइलों में सबसे अधिक 27 मोबाइल सकलडीहा थाना क्षेत्र से, जबकि 25 मोबाइल चन्दौली थाना क्षेत्र से बरामद किए गए। इसके अलावा मुगलसराय से 12, धीना से 11, सैयदराजा से 8 तथा अन्य थाना क्षेत्रों से भी मोबाइल फोन बरामद किए गए। इस अभियान में स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव एवं सर्विलांस टीम प्रभारी आशीष मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में हेड कांस्टेबल अरविन्द कुमार यादव, राणाप्रताप सिंह, रामानन्द यादव, आशुतोष सिंह, आनन्द सिंह, प्रेमप्रकाश यादव, आदित्य कुमार पांडेय, मन्टू सिंह सहित कांस्टेबल अजीत सिंह, मनीष कुमार, संदीप कुमार और गणेश तिवारी शामिल रहे। पुलिस अधिक्षक ने लोगों से अपील किया कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत CEIR पोर्टल अथवा नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।WhatsApp us