
FOLLOW US:
ढोल-नगाड़ों और उत्साहपूर्ण नारों के बीच उन्हें जुलूस के रूप में पार्टी कार्यालय तक ले जाया गया। पार्टी कार्यालय पहुंचने पर मंडल की पूरी टीम एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं से जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे कार्यालय परिसर में भाजपा के पक्ष में नारे गूंजते रहे। स्वागत समारोह में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, विधायक साधना सिंह, विधायक रमेश जायसवाल, सुशील सिंह तथा कैलाश आचार्य सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अलावा जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष, सभी ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने समारोह में भाग लेकर जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया। हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में आयोजित यह स्वागत समारोह शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों में पार्टी को ऐतिहासिक सफलता दिलाने का संकल्प दोहराया। जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं का सम्मान उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन हित में कार्य करने की अपील की।WhatsApp us