शांति दूत न्यूज़.(उ.प्र.)वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के हड्डी रोग विभाग में जूनियर रेजिडेंट्स की शिकायत के बाद विभागाध्यक्ष ने बड़ा निर्णय लेते हुए संबंधित छात्रों की यूनिट बदल दी है। इस फैसले को छात्रों के शैक्षणिक हित में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अगस्त माह में फाइनल ईयर की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। इसी बीच दो जूनियर रेजिडेंट्स को पूर्व में उनकी यूनिट से बाहर कर दिया गया था, जिससे उनकी पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो रही थी। दोनों रेजिडेंट्स ने अपनी समस्याओं को लेकर विभागाध्यक्ष को लिखित शिकायत दी थी।




