हड्डियों की सेहत के साथ सड़क सुरक्षा का भी रखें ध्यान: बोन एंड जॉइंट वीक में मरीजों को किया जागरूक
Ashutosh Tiwari
FOLLOW US:
FOLLOW US:
प्रोफेसर अजित सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में वीओए के अध्यक्ष डॉ. शिवम सिन्हा और सचिव डॉ. संजय यादव ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में तेज रफ्तार, यातायात नियमों की अनदेखी तथा हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करना गंभीर चोट और फ्रैक्चर का बड़ा कारण बनता है। उन्होंने लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और पर्याप्त धूप जरूरी है। शरीर की आवश्यकता के अनुसार कैल्शियम और विटामिन-डी की पर्याप्त मात्रा भी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। चिकित्सकों ने लोगों को हड्डी एवं जोड़ से संबंधित किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं करने तथा आवश्यकता पड़ने पर समय से चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी कार्यक्रम में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के स्वास्थ्य को भी महत्वपूर्ण बताया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि लंबे समय तक ड्यूटी, तनाव और अनियमित दिनचर्या का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। ऐसे में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को भी नियमित व्यायाम, पर्याप्त आराम और संतुलित दिनचर्या अपनानी चाहिए। इस अवसर पर नर्सिंग टीम, फिजियोथेरेपी विभाग के सदस्यों सहित अन्य स्टाफ, ओपीडी में मौजूद मरीज और उनके परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान दी गई स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों को लोगों ने उपयोगी बताते हुए स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।WhatsApp us