शांति दूत न्यूज़.अल्मोड़ा (उत्तराखंड) भारत की प्रतिभा और स्वदेशी नवाचार ने एक बार फिर दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है। उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी युवा नवोन्मेषक रवि टम्टा ने एकल-सीटर इलेक्ट्रिक पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल HAPIDA SKYNEX Prototype का सफल परीक्षण कर व्यक्तिगत हवाई परिवहन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
परीक्षण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिडिया रिपोर्ट के अनुसार रवि टम्टा की कंपनी Hapida Sky द्वारा विकसित यह प्रोटोटाइप मूल रूप से ड्रोन तकनीक का संशोधित एवं उन्नत रूप बताया गया है।
