शांति दूत न्यूज़.पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजीरिया में सेना की एक बड़ी चूक सामने आई है, जहां जिहादी विद्रोहियों को निशाना बनाकर किया गया हवाई हमला गलती से एक भीड़भाड़ वाले बाजार पर जा गिरा। इस दर्दनाक घटना में करीब 100 लोगों की मौत होने की खबर मिल रही है। यह आंकड़ा अधिक भी हो सकता है। क्योंकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, नाइजीरियाई वायु सेना ने देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाकर एयर स्ट्राइक की थी।




