पुलिस ने लूट गिरोह का खुलासा करते हुए सरगना को किया गिरफ्तार, 3 नाबालिग हिरासत में

SHARE:

शांति दूत न्यूज़.(उ.प्र.) चंदौली जनपद के चकिया थाना क्षेत्र में मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने सफल खुलासा किया है।

(मामले की जानकारी देते हुए चकिया के सी ओ रघुराज प्रताप सिंह)

पुलिस टीम ने गिरोह के सरगना शिवा यादव को गिरफ्तार करते हुए तीन बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया है। आरोपियों के कब्जे से 25 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चन्द्रशेखर एवं क्षेत्राधिकारी रघुराज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। ऑपरेशन त्रिनेत्र और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए 2 अप्रैल  को आरोपियों को पकड़ लिया।चकिया के सी ओ रघुराज प्रताप सिंह ने बताया कि  31 मार्च की शाम बैरा पहाड़ी के पास बदमाशों ने शकील अहमद को रोककर मारपीट की और उनसे नकदी लूट ली थी। साथ ही आरोपियों ने धमकी देकर ऑनलाइन भी पैसे ट्रांसफर कराए थे। मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment