डीडीयू मंडल बना विकास का मॉडल: आय, सुरक्षा और सुविधाओं में पहुंचा ऊंचाई पर

SHARE:

शांति दूत न्यूज़. (उ.प्र.)चंदौली, शुक्रवार को दीन दयाल उपाध्याय रेलवे मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने अपने कार्यालय के सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंडल की उपलब्धियों और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा किए। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल जहां लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है, वहीं डीडीयू मंडल भी तेजी के साथ विकास की राह पर अग्रसर रहते हुए ऊंचाई पर पहुंच गया है।डीआरएम उदय सिंह मीना ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में मंडल ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। पूंजीगत व्यय (CAPEX) के तहत ₹317.60 करोड़ की राशि का शत-प्रतिशत उपयोग करते हुए अधोसंरचना, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया है। तथा व्यावसायिक प्रदर्शन में भी मंडल ने शानदार उपलब्धि हासिल की है। ₹709.94 करोड़ की कुल आय के साथ यात्री राजस्व, माल ढुलाई और टिकट जांच से प्राप्त आय में वृद्धि दर्ज की गई है। यात्री संख्या में भी उल्लेखनीय इजाफा हुआ है, जो मंडल की बढ़ती लोकप्रियता और बेहतर सेवाओं का संकेत है। मंडल रेल प्रबंधक ने तकनीकी सुधारों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि टीटीई लॉबी में बायोमेट्रिक साइन-ऑन/ऑफ और सभी टिकट काउंटरों पर QR आधारित डिजिटल भुगतान जैसी आधुनिक सुविधाएं लागू की गई हैं। वहीं ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली, ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के विस्तार से रेल संचालन और अधिक सुरक्षित व कुशल हुआ है। स्टेशन विकास के तहत अमृत भारत स्टेशन योजना में 15 स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है, जहां आधुनिक यात्री सुविधाओं का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। इसके साथ ही मिशन रफ्तार के अंतर्गत डीडीयू-गया सेक्शन में 180 किमी/घंटा की गति के लिए सफल ट्रायल भी मंडल की बड़ी उपलब्धि है। डीआरएम ने कहा कि मंडल ने सुरक्षा के क्षेत्र में शून्य दुर्घटना का रिकॉर्ड कायम किया है, जो कर्मचारियों की सतर्कता और समर्पण का परिणाम है। आरपीएफ द्वारा यात्रियों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ जैसे अभियानों के माध्यम से सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाई जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में डीडीयू मंडल और अधिक आधुनिक, सुरक्षित एवं यात्री अनुकूल बनकर भारतीय रेल की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment