महिलाओं के सशक्तिकरण से ही देश का विकास संभव

SHARE:

शांति दूत न्यूज़.(उ.प्र.)चंदौली, 02 अप्रैल, जिला मुख्यालय पर स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, में मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत “भारत के विकास में सशक्त महिलाओं की भूमिका” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।कार्यक्रम की मुख्य वक्ता वाराणसी के बड़ागांव पी जी कालेज की डॉ. कविता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं तेजी से उद्यमी बन रही हैं और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण से ही देश का विकास संभव है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्राचार्य डॉ. सुकृति मिश्रा ने कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के तहत राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि देश में 90.9 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 10 करोड़ से अधिक महिलाएं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इस अवसर पर मिशन शक्ति प्रभारी प्रोफेसर रितु खरवार, प्रोफेसर पंकज कुमार झा, डॉ. सुमना मुखर्जी, डॉ. पवन गुप्ता, अशोक कुमार यादव, डॉ. अमित विश्वकर्मा, अमित कुमार तथा कन्हैयालाल भारती सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई