चंदौली: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

SHARE:

शांति दूत न्यूज़. (उ.प्र.) चंदौली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लीलापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रामशीष (38) पुत्र लालजी राम, निवासी ग्राम बिसौरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सुबह घर से शौच के लिए निकला था। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। वहीं सूचना पाकर मंडी चौकी इंचार्ज राघवेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। तथा आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में शोक व्याप्त है।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment