ब्रेकिंग न्यूज. वाराणसी के लहरतारा में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर ब्लास्ट: भाई , बहन की मौत, चार घायल
Ashutosh Tiwari
FOLLOW US:
FOLLOW US:
मिली जानकारी के अनुसार, लहरतारा क्षेत्र में स्वर्गीय आद्या प्रसाद का परिवार रहता है। मंगलवार की सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच जब रसोई में खाना बनाया जा रहा था, तभी अचानक गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण जोरदार ब्लास्ट हुआ। धमाका इतना तेज था कि मकान की छत और दीवारें ढह गईं और पूरा घर मलबे के ढेर में तब्दील हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहल गए और घरों से बाहर निकल आए वहीं हादसे के वक्त घर के अंदर आद्या प्रसाद की पत्नी गिरिजा देवी, उनकी 28 वर्षीय बेटी प्रीति और 30 वर्षीय पुत्र ओम मौजूद थे। सिलेंडर फटने के साथ ही मकान का ढांचा इन लोगों पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और खुद भी बचाव कार्य में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद जब तक मलबे से लोगों को निकाला गया, तब तक भाई ओम और बहन प्रीति की मौत चुकी थी। मां गिरिजा देवी और एक अन्य सदस्य को गंभीर हालत में मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। जवान बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।घटना की सूचना मिलते ही मंडुवाडीह थाना प्रभारी अजय राज वर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। एहतियात के तौर पर आसपास के घरों को खाली करा लिया गया है और जे सी बी से मलबे को हटाने का कार्य हो रहा है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि विस्फोट के सटीक कारणों की जांच की जा सके।WhatsApp us