ईद पर दर्दनाक हादसा: लतीफशाह बीयर बंधा में डूबने से दो किशोरों की मौत

SHARE:

शांति दूत न्यूज़. (उ.प्र.) चंदौली,  जनपद के चकिया कोतवाली क्षेत्र स्थित लतीफशाह बीयर बंधा पर शनिवार को ईद के दिन पिकनिक मनाने पहुंचे दो किशोरों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।

घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सकलडीहा कस्बा निवासी समीर (19) पुत्र कमालुद्दीन तथा एखलाक (16) पुत्र साबिर अली ईद के मौके पर घूमने के लिए लतीफशाह बीयर बंधा पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों नहाने के लिए पानी में उतरे, लेकिन गहराई का अंदाजा न होने के कारण अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों पानी में समा चुके थे। सूचना मिलते ही चकिया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी रघुराज प्रताप सिंह एवं कोतवाली प्रभारी अर्जुन प्रताप सिंह के नेतृत्व में गोताखोरों की मदद से सघन तलाश अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों किशोरों के शव बरामद कर लिए गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।क्षेत्राधिकारी ने बताया कि दोनों युवक सकलडीहा में कपड़े की दुकान पर सेल्समैन का कार्य करते थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।इस हादसे ने ईद की खुशियों को गम में बदल दिया, वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे पिकनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ाने की मांग की है।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment