
FOLLOW US:
विधायक भी भाजपा के हैं। फिर भी ऐसी घटना हुई आज नवरात्रि के पहले दिन हुई इस घटना से सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल खुल गई है। उन्होंने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि इसमें भारी कमीशन खोरी की जा रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जब बंगाल में एक पुल गिरा था तो हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि यह घटना यहां कि सरकार के चित्र और चरित्र को दर्शाती है। तो मैं उनसे पूछ रहा हूं कि यह घटना कैसे हुई? वहीं इस बारे में पूछने पर जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है यदि कोई दोषी मिलता है तो कठोर कार्यवाही की जायेगी। वहीं पुल निर्माण कार्य कर रहे सेतु निगम के एक्सियन मनोज कुमार ने शांति दूत को बताया कि इस पुल का निर्माण लगभग 15/16 करोड़ रुपए की लागत से उच्च गुणवत्ता का ध्यान रखा गया है। निर्माण कार्य लगभग 65 प्रतिशत हो गया है। कहीं किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि बुधवार की देर रात में ढलाई का कार्य हो रहा था। जिसमें नीचे तैयार सामाग्री को हाइड्रा मशीन से ऊपर दिया जा रहा था। उसी के दौरान हाइड्रा से नीचे बने सपोर्ट में हल्की टक्कर लग गई जिससे स्लैब गिर गया। लेकिन घटना में किसी को चोट नहीं लगी है। एक मज़दूर काफी भयभीत हो गया था। जिसे तत्काल चिकित्सालय भेंजा गया। और वह अब पूरी तरह स्वस्थ है। जबकि स्थानीय लोगों ने भी लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि यह घटना दिन में हुई होती तो बहुत बड़ा हादसा हो गया होता।WhatsApp us