
FOLLOW US:
प्रतियोगिता में बीए प्रथम सेमेस्टर के रिशु सिंह ने प्रथम, बीकॉम तृतीय सेमेस्टर के सूर्य प्रताप सिंह ने द्वितीय तथा बीए प्रथम सेमेस्टर के विशाल कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। अभियान के तहत आयोजित इनोवेशन चैलेंज में बीकॉम द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी सूर्य प्रताप सिंह ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से अपना नवीन बिजनेस आइडिया प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने नवाचार और स्वरोजगार से जुड़े विचारों को सामने रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुकृति मिश्रा ने की। संचालन एवं संयोजन डॉ. पवन गुप्ता, डॉ. अरविंद कुमार और दिलशाद अंसारी ने किया। इस अवसर पर प्रो. रजनीश कुमार, प्रो. रीतू खरवार, डॉ. अमित विश्वकर्मा, कनहैयालाल भारती, अमित कुमार, डॉ. रविकांत भारद्वाज सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
WhatsApp us