बाइक के साथ खड़े वैज्ञानिक प्रोफेसर भरतराज सिंह
70 KM की रफ्तार, पंचर वाले से भरवाओ हवा और चलो!
लखनऊ के प्रोफेसर भरतराज सिंह ने 2008 में किया था आविष्कार, 12 साल बाद 2020 में मिला पेटेंट, अमेरिका-लंदन से आया ऑफर पर नहीं बेचे फार्मूला
शांति दूत न्यूज़. (उ.प्र.) लखनऊ अगर एक बाइक बिना डीजल,पेट्रोल, बिना बैटरी, सिर्फ हवा से चले तो? सुनने में अजीब लगता है, लेकिन ये सच है। लखनऊ के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज के महानिदेशक प्रोफेसर भरतराज सिंह ने ऐसी ही एयरबाइक बनाई है। एक मुलाकात के दौरान प्रोफेसर सिंह ने बताया कि उन्होंने ये आविष्कार 2008 में ही कर दिया था। लेकिन ये फाइल मानव संसाधन मंत्रालय में 12 साल तक ठंडे बस्ते में पड़ी रही और आखिरकार 2020 में इसका पेटेंट हुआ।







