मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सामाजिक समरसता और बेटियों के सम्मान का सशक्त माध्यम, 116 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

SHARE:

चकिया, सकलडीहा, चाहनियां और नौगढ़ में आयोजित समारोहों में दो मुस्लिम जोड़ों सहित 116 नवदंपत्तियों का वैदिक रीति-रिवाज से हुआ विवाह, उपहार सामग्री भी वितरित

शांति दूत न्यूज़.(उ.प्र.) चंदौली, 30 जुलाई मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद चंदौली में गुरुवार को विकास खंड चकिया, सकलडीहा, चाहनियां एवं नौगढ़ में भव्य सामूहिक विवाह समारोहों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के कुल 116 जोड़े, जिनमें दो मुस्लिम जोड़े भी शामिल रहे, विवाह बंधन में बंधे। सभी नवदंपत्तियों को शासन द्वारा निर्धारित उपहार सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कैलाश आचार्य, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, संबंधित विकास खंडों के ब्लॉक प्रमुख, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखद, समृद्ध और मंगलमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।चहनियां विकास खंड के मां खंडवारी महिला महाविद्यालय परिसर में 45 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। वहीं चकिया एवं नौगढ़ क्षेत्र के कुल 27 जोड़ों तथा सकलडीहा में 45 जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ। समारोह के दौरान नवदंपत्तियों को शासन की ओर से निर्धारित उपहार सामग्री प्रदान की गई। साथ ही उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। यह योजना न केवल बेटियों के सम्मानजनक विवाह में सहयोग प्रदान कर रही है, बल्कि सामाजिक समरसता, समानता और पारिवारिक मूल्यों को भी मजबूत करने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम का समापन नवदंपत्तियों को आशीर्वाद एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई