गुरु पूर्णिमा पर ग्राम बिसौरी में संत रविदास को श्रद्धासुमन अर्पित कर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह सहित अन्य लोगों ने किया पूजन

SHARE:

दीप प्रज्ज्वलित कर पूजन करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह

शांति दूत न्यूज़.(उ.प्र.) चंदौली जिले के सदर विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा बिसौरी में गुरु पूर्णिमा महापर्व के अवसर पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन कर श्रद्धापूर्वक गुरु पूर्णिमा मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर संत रविदास के बताए समरसता, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह रहे। उन्होंने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि संत रविदास का जीवन समाज में समता, भाईचारे और आध्यात्मिक चेतना का प्रेरणास्रोत है। संत रविदास जी को भगवान से अटूट प्रेम तथा विश्वास था। वह अपने कर्म करते हुए भगवान के चिंतन सुमिरन में तल्लीन रहते थे। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करते है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह (धीरज) ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है और गुरु के मार्गदर्शन से ही जीवन को सही दिशा मिलती है। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता विवेक सिंह, मनीष सिंह, आशीष कुमार, अंबिका राव सुमन,पंचम राम, रोशन मौर्य, जयप्रकाश (जेपी), राजा राम, निर्मल राम, लालजी, छोटेलाल, दुलारे, भाईलाल, पियूष कुमार, नंदलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संत रविदास जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ हुआ।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई