पूर्व पीआई के अचानक अवकाश से उठे सवाल, महत्वपूर्ण फाइलों के गायब होने की चर्चा; नए पीआई ने शुरू की समीक्षा

SHARE:

शांति दूत न्यूज़.(उ.प्र.) वाराणसी बी एच यू ट्रामा सेंटर में उस समय प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई जब पूर्व पीआई के अचानक अवकाश पर चले जाने के बाद कुछ महत्वपूर्ण फाइलों के उपलब्ध नहीं होने की चर्चा सामने आई। मामले को लेकर विभाग के भीतर और स्थानीय स्तर पर विभिन्न तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, पूर्व पीआई के अवकाश पर जाने से पहले कार्यभार का समुचित हस्तांतरण (हैंडओवर) नहीं किया गया। दावा किया जा रहा है कि कई महत्वपूर्ण मामलों से संबंधित दस्तावेज व्यवस्थित रूप से नए अधिकारी को नहीं सौंपे गए, जिसके चलते कुछ अभिलेखों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। इसी बीच, कुछ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पूर्व में सामने आए कथित अनियमितताओं अथवा घोटालों से जुड़े मामलों को दबाने का प्रयास किया गया। हालांकि, इन आरोपों की अभी तक किसी आधिकारिक स्तर पर पुष्टि नहीं हुई। मामले को लेकर नए पीआई अजित सिंह से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि वे पूरे रिकॉर्ड और कार्यभार की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जांच के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता या अभिलेखों में कमी पाई जाती है तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि रिकॉर्ड की विस्तृत जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाएगी। फिलहाल, मामले में विभाग की ओर से विस्तृत आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही फाइलों की वास्तविक स्थिति और कथित अनियमितताओं की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई