निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 मरीजों की जांच, जरूरतमंदों को मुफ्त दवाओं का वितरण

SHARE:

शांति दूत न्यूज़.(उ.प्र.) मुगलसराय में इंडियन रोटी बैंक एवं सहयोगी क्लियर मेडी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में कसाब महाल स्थित हाजी डॉ. हुजैफा के क्लीनिक पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 200 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें चिकित्सकीय परामर्श के साथ आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क वितरित की गईं। शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ। इस दौरान चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की। शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और ऑक्सीजन लेवल की जांच निःशुल्क की गई। जांच के बाद चिकित्सकों की सलाह और पर्ची के आधार पर मरीजों को आवश्यक दवाएं भी मुफ्त उपलब्ध कराई गईं। शिविर में कसाब महाल और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे पहुंचे। इंडियन रोटी बैंक के पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। स्थानीय नागरिकों ने इस सेवा कार्य की सराहना की।इस अवसर पर हाजी डॉ. हुजैफा, डॉ. अक्षय सैनी, डॉ. गुंजन गौरव, डॉ. शैलेंद्र शिवहरे, डायरेक्टर अश्वनी विश्वकर्मा, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. वेंकट कृष्णन, स्टाफ नर्स संगीता, अनुष्का, दीप नारायण, रामलखन, सौरभ सिंह, विनोद सहायक, मास्टर रिजवान अहमद, शोएब खान, शहला साहाब, मोहसिन आजम, निसार शाह, फरमान अहमद, शाकिब, जीशान, शाहरुख खान, शब्गीतुल्लाह फाजिल, मोहम्मद हुसैन, फैसल सहित इंडियन रोटी बैंक के वालंटियर्स और क्लियर मेडी हॉस्पिटल का मेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई