
FOLLOW US:
इसी क्रम में कमिश्नर (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, अलीगंज, लखनऊ) तथा जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के आदेश पर जनपद में विशेष जांच अभियान शुरू किया गया।प्रशासनिक टीम ने जनपद की सीमाओं में संचालित दोनों मसाला इकाइयों का गहन निरीक्षण किया। अचानक हुई कार्रवाई से फैक्ट्री संचालकों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान टीम ने हल्दी, धनिया, मिर्च समेत विभिन्न तैयार एवं कच्चे मसालों के नमूने एकत्र किए और संदिग्ध सामग्री को मौके पर ही सील कर दिया। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि मिलावट अथवा मानकों में गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित कंपनियों के खिलाफ कठोर कानूनी एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के. एन. त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाया गया। विशेष टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार और रणधीर सिंह यादव शामिल रहे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने साफ कहा कि जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।WhatsApp us