पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार, सुवेंदु अधिकारी चुने गए विधायक दल के नेता

SHARE:

शांति दूत न्यूज़.कोलकाता 08 मई. पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव के बीच भारतीय जनता पार्टी पहली बार राज्य में सरकार बनाने जा रही है। शुक्रवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया, जिसके बाद उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक के बाद उनके नाम की औपचारिक घोषणा की। सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री चुने जाने की खबर मिलते ही उनके आवास और समर्थकों के बीच जश्न का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। समर्थकों का कहना है कि पार्टी ने उनकी वर्षों की मेहनत और संघर्ष का सम्मान किया है। स्थानीय निवासी सीमा दास ने उम्मीद जताई कि भाजपा सरकार में महिला सुरक्षा और विकास को प्राथमिकता मिलेगी। वहीं शिवशंकर दास ने इसे “सनातन की जीत” बताते हुए कहा कि जनता ने बदलाव के लिए भाजपा को समर्थन दिया है। भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक दिलीप घोष ने इसे ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि 75 वर्षों बाद पश्चिम बंगाल में कमल खिला है। वहीं विधायक स्वप्न मजूमदार ने कहा कि एससी-एसटी समुदायों ने भाजपा पर भरोसा जताया है क्योंकि पार्टी बिना जातिगत भेदभाव के काम करती है। भाजपा विधायक तरुणज्योति तिवारी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पंक्ति “अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा” का उल्लेख करते हुए कहा कि बंगाल में अब बदलाव का नया दौर शुरू होने जा रहा है।बताया जा रहा है कि 9 मई को नई भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। भाजपा नेताओं का दावा है कि राज्य में अब विकास, सुशासन और कानून व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई