ट्रक में लकड़ी के बुरादों के बीच छिपाकर ले जाई जा रही 22.50 लाख की अवैध शराब के साथ पांच तस्कर गिरफतार

SHARE:

शांति दूत न्यूज़.(उ.प्र.) चन्दौली जनपद में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सैयदराजा पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने जांच के दौरान भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर बिहार जा रही एक ट्रक को पकड़ते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर जांच अभियान चलाया जा रहा था। उसी के दौरान सैयदराजा पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम द्वारा हाईवे पर ग्राम जेठमलपुर तिराहा के पास बिहार की ओर जा रही एक ट्रक तथा साथ में चल रही एक फार्चूयनर कार की तलाशी ली गई तो उसमे रखे टीन के 167 डिब्बे मिले जिसमें लकड़ी के बुरादों के बीच में छिपाकर रखी गई 2224.44 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि शराब चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया से लोड की गई थी और इसे बिहार के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग पर पहुंचाया जाना था। फॉर्च्यूनर गाड़ी ट्रक को रास्ते में सुरक्षित पास कराने और पुलिस गतिविधियों पर नजर रखने के लिए इस्तेमाल की जा रही थी

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई