शांति दूत न्यूज़. उत्तर प्रदेश।चंदौली जिले के इलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डेहरी खुर्द गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई कहासुनी के बाद रविवार की देर शाम को एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति तेजबली चौहान (50) को गोली मार दी। गोली लगने से तेजबली चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर, क्षेत्राधिकारी रघुराज प्रताप तथा इलिया थाना पुलिस पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायल के परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। तथा इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।