डीडीयू स्टेशन पर आरपीएफ की मेरी सहेली टीम ने कराया सुरक्षित प्रसव
Ashutosh Tiwari
FOLLOW US:
FOLLOW US:
मिली जानकारी के अनुसार 07 जनवरी की रात में जब एक यात्री घबराया हुआ आरपीएफ पोस्ट डीडीयू पर पहुंचा और बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ गाड़ी संख्या 14224 डाउन से वाराणसी से राजगीर के लिए यात्रा कर रहा है। डीडीयू स्टेशन पहुंचते ही उसकी पत्नी को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ डीडीयू प्रदीप कुमार रावत ने तत्परता दिखाते हुए मेरी सहेली टीम की उप निरीक्षक सरिता गुर्जर के नेतृत्व में टीम को तत्काल सहायता के लिए लगाया। उप निरीक्षक सरिता गुर्जर, सहायक उप निरीक्षक शाहिद खान एवं महिला आरक्षी संगीता देवी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं।
महिला यात्री को व्हीलचेयर के माध्यम से अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही प्रसव की स्थिति गंभीर हो गई। ऐसे में उप निरीक्षक सरिता गुर्जर ने महिला आरक्षी संगीता देवी की सहायता से मौके पर ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद महिला और नवजात शिशु को तत्काल राजकीय महिला अस्पताल, मुगलसराय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को पूर्णतः स्वस्थ और सुरक्षित बताया। प्रसव कराने वाली महिला यात्री की पहचान बबीता कुमारी (30), पत्नी शिव कुमार चौहान, निवासी ग्राम पोस्ट जंधौल रूपन बिगहा, लौद, जिला नवादा (बिहार) के रूप में हुई है। दंपति वाराणसी से राजगीर की यात्रा पर थे। महिला यात्री एवं उसके पति ने आरपीएफ डीडीयू और मेरी सहेली टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।WhatsApp us