महात्मा गांधी अंतिम समय में राम जी का नाम लिए थे उसी का अनुसरण करते हुए मनरेगा की जगह जी राम जी रखा गया – संजीव गोड़
Ashutosh Tiwari
FOLLOW US:
FOLLOW US:
प्रेस वार्ता के अंत में प्रभारी मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, मजदूर और ग्रामीण जनता के हित में लगातार काम कर रही है और ‘जी राम जी’ योजना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके पहले प्रभारी मंत्री जिलाधिकारी कार्यालय के सभागार में बैठक करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि अस्पतालों से बाहरी दवा न लिखी जाये सबका उपचार आसानी से होना चाहिए। तथा शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग , एवं वृद्धा, विधवा आदि पेंशन से पात्रों को लाभान्वित किया जाये। तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्य चलाया जाए। वहीं मंत्री द्वारा स्वीकृत कराये गये 62 कार्यों में अभी तक मात्र 01कार्य हुआ है। इस विषय में पूछने पर उन्होंने कहा कि 2027 तक सभी कार्य पूर्ण हो जायेंगे। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष,काशी नाथ सिंह, राज्यसभा सांसद साधना सिंह, क्षत्रबलि सिंह तथा अन्य लोग मौजूद रहे।WhatsApp us