हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति तथा पालतू कुत्ते की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही उजागर
Ashutosh Tiwari
FOLLOW US:
FOLLOW US:
घने कोहरे के कारण जमीन पर पड़ा तार दिखाई नहीं दिया और पारस बिन्द तथा उनका कुत्ता अनजाने में उसकी चपेट में आ गए। तेज करंट लगने से दोनों बुरी तरह झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कुछ समय बाद उधर गये गांव के अन्य लोगों ने देखा तो गांव में लोगों को बताया गया। तथा पुलिस को सूचित किया गया। घटना की सूचना मिलते ही कंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिवार में दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। वहीं ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए टूटे तारों की समय पर मरम्मत और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।WhatsApp us