बम ब्लास्ट के मुख्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने से भड़के किन्नर, चहनियाँ चौराहे पर किया चक्का जाम
Ashutosh Tiwari
FOLLOW US:
FOLLOW US:
इस मामले के मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित किन्नरों ने बुधवार की सुबह चहनियां चौराहे पर चक्काजाम कर नारेबाजी, प्रदर्शन करते रहे तथा बलुआ थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। किन्नर थाने के गेट पर बैठकर “मुझे इंसाफ चाहिए” के नारे लगाते रहे और पुलिस पर घूसखोरी व पैरवी के आरोप भी लगाए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचीं सीओ सकलडीहा स्नेहा तिवारी ने प्रदर्शन कर रहे किन्नरों से वार्ता की और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। हालांकि, किन्नर समुदाय का कहना है कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती तथा दोषियों के घरों पर बुल्डोजर नहीं चलाया जाएगा,उनका आंदोलन जारी रहेगा।
WhatsApp us