भारी बारिश से जलजमाव पर सख्त हुए डीएम चन्द्र मोहन गर्ग, अधिकारियों को चेताया—लापरवाही मिली तो होगी कारवाई
Ashutosh Tiwari
FOLLOW US:
FOLLOW US:
उन्होंने इलिया रोड और विकास खंड सदर के ग्राम नरसिंहपुर में जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और जल निकासी व्यवस्था में शिथिलता को लेकर अधिकारियों के प्रति कड़ा रुख अपनाया। डीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि आमजन को जलजमाव के कारण परेशानी न हो और इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इलिया रोड के निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने जिलाधिकारी को बताया कि हाईवे के नीचे से गुजरने वाली क्रॉस पुलिया और मुख्य नाला जाम होने के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई है। मामले की जानकारी मिलते ही जेटिंक मशीन लगाकर नाले की सफाई शुरू करा दी गई, जिसके बाद पानी की निकासी तेजी से होने लगी।
अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि नाले की पूरी तरह सफाई करा दी जाएगी, जिससे भविष्य में जल निकासी की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो। इसके बाद जिलाधिकारी ग्राम नरसिंहपुर पहुंचे। वहां बारिश के पानी की समुचित निकासी नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी सदर और चंद्रप्रभा प्रखंड के अधिशासी अभियंता को जल निकासी व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि बारिश से प्रभावित सभी क्षेत्रों का स्वयं स्थलीय निरीक्षण करें और जहां भी जलजमाव की स्थिति है, वहां तत्काल राहत एवं जल निकासी की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जलभराव के कारण आमजन को होने वाली परेशानी को गंभीरता से लिया जाए और किसी भी अधिकारी की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
डीएम ने एसडीएम सदर और एक्सियन चंद्रप्रभा को सभी प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर धरातल पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा जल निकासी व्यवस्था बहाल होने के बाद रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी के सख्त रुख के बाद संबंधित विभागों के अधिकारी जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुट गए हैं।WhatsApp us