चंदौली में रक्षाबंधन से पहले एसपी आकाश पटेल की कलाई पर छात्राओं ने बांधी राखी
Ashutosh Tiwari
FOLLOW US:
FOLLOW US:
आत्मीय माहौल में हुए इस कार्यक्रम ने पुलिस और छात्राओं के बीच विश्वास एवं अपनत्व के रिश्ते को और मजबूत किया।छात्राओं ने राखी बांधते हुए भाई-बहन के प्रेम, स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व की भावनाओं को अभिव्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने सभी छात्राओं को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि चन्दौली पुलिस महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। किसी भी प्रकार की समस्या, असुरक्षा या उत्पीड़न की स्थिति में बालिकाएं बिना किसी संकोच के पुलिस से संपर्क करें। उनकी सहायता और सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। साथ ही उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बेटियां समाज की शक्ति हैं तथा उनकी सुरक्षा और सम्मान हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
रक्षाबंधन के अवसर पर छात्राओं द्वारा पुलिस अधीक्षक को राखी बांधने का यह आत्मीय कार्यक्रम पुलिस और समाज के बीच विश्वास, अपनत्व एवं संवेदनशील संबंधों को मजबूत करने वाला रहा।WhatsApp us