महामना के घर पहुंचकर कुलपति ने परिजनों से साझा कीं स्मृतियां

SHARE:

शांति दूत न्यूज़. (उ.प्र.)प्रयागराज/वाराणसी, 13 सितंबर। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने रविवार को प्रयागराज स्थित महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट की। महामना द्वारा वर्ष 1905 में बनवाए गए इस आवास की कुलपति के रूप में प्रो. चतुर्वेदी की यह पहली यात्रा थी।

इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के हिंदी समाचार पत्र जनसत्ता के कार्यकारी संपादक मुकेश भारद्वाज द्वारा लिखित पुस्तकों को अवश्य पढ़ें

इस दौरान उन्होंने मालवीय परिवार के सदस्यों से आत्मीय संवाद करते हुए महामना के जीवन, विचारों और उनसे जुड़ी स्मृतियों को जाना प्रो. चतुर्वेदी ने महामना के पौत्र एवं काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलाधिपति दिवंगत गिरधर मालवीय की पत्नी तथा उनके पुत्र मनोज मालवीय से मुलाकात की। मनोज मालवीय भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं और पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में दिल्ली में रह रहे मनोज मालवीय विशेष रूप से इस भेंट के लिए प्रयागराज पहुंचे। मालवीय परिवार से मुलाकात के दौरान प्रो. चतुर्वेदी ने महामना के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों, उनके विचारों और परिवार से जुड़ी स्मृतियों पर विस्तार से चर्चा की। महामना के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से संवाद का यह अवसर कुलपति के लिए विशेष भावनात्मक और ऐतिहासिक महत्व वाला रहा। प्रो. चतुर्वेदी ने कहा कि महामना के परिवार से मिलना उनके लिए विशेष और आत्मीय अनुभव रहा। उनके परिवार के सदस्यों से मिलने तथा महामना से जुड़ी स्मृतियों को जानने का अवसर अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महामना की सोच और उनके आदर्श आज भी काशी हिंदू विश्वविद्यालय का मार्गदर्शन कर रहे हैं। महामना के जीवन, शिक्षा-दर्शन और राष्ट्र निर्माण की उनकी दृष्टि से जुड़े इस पारिवारिक संवाद को विश्वविद्यालय की विरासत और उसकी मूल भावना से जुड़ने की महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई