रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में तिरंगे को नमन करते हुए उद्यमियों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
Ashutosh Tiwari
FOLLOW US:
FOLLOW US:
एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने राष्ट्रध्वज फहराया। उपस्थित उद्यमियों ने राष्ट्रगान के साथ देश के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। समारोह में उद्यमियों ने कहा कि औद्योगिक विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को प्राथमिकता देना समय की आवश्यकता है।
उद्योगों के विकास के साथ आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए। इस अवसर पर चंद्रेश्वर जायसवाल, अजय राय, सतीश गुप्ता, पंकज बिजलानी, परेश सिंह, संजय लखमानी, हिमांशु कुमार, अमित गुप्ता, मनोज तिवारी, केडी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण के बाद उपस्थित उद्यमियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने तथा स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण-संरक्षित औद्योगिक क्षेत्र के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।WhatsApp us