तिरंगे की शान में डूबा चंदौली, शहीदों को नमन से लेकर पौधरोपण तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश
Ashutosh Tiwari
FOLLOW US:
FOLLOW US:

इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को अंगवस्त्र, पुष्पमाला और मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने परिजनों से उनका कुशलक्षेम जाना और प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उन वीर सपूतों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों का त्याग राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों से पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि वीरों ने जिस समृद्ध, सुरक्षित और भेद भाव मुक्त भारत का सपना देखा था, उसे पूरा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। कलेक्ट्रेट कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी ने नगर पंचायत चंदौली स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मुलाकात की।
मंत्री ने कहा कि तालाबों के पुनरुद्धार तथा उन्हें ‘सरोवर एवं ब्यूटीफाइड गार्डन’ के रूप में विकसित करने से जल संरक्षण के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण उपलब्ध होगा।
पुलिस लाइन एवं कैंप कार्यालय में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा देश की एकता-अखंडता के लिए सदैव तत्पर रहने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदान किए गए प्रशंसा चिह्न और विभिन्न पुरस्कारों से पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर (IPS) को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिह्न प्रदान किया गया। वहीं उपनिरीक्षक अतुल कुमार एवं मुख्य आरक्षी गोविन्द सिंह को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया। यूपी-112 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आठ पुलिसकर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसपी ने पुलिस परिवार सहित समस्त जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कृषि विज्ञान केंद्र, चंदौली में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र रघुवंशी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने वैज्ञानिकों, कर्मचारियों और कृषक बंधुओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कृषि क्षेत्र के विकास और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। उपस्थित लोगों ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और देश के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस पर चंदौली में आयोजित इन कार्यक्रमों ने एक ओर जहां शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया, वहीं दूसरी ओर कर्तव्यनिष्ठा, पर्यावरण संरक्षण, कृषि विकास और विकसित भारत के निर्माण का सामूहिक संदेश दिया।
WhatsApp us