चंदौली: सीतापोखरी में व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, व्यापारियों ने एकजुटता का लिया संकल्प
Ashutosh Tiwari
FOLLOW US:
FOLLOW US:
कार्यक्रम स्थल पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि के पदाधिकारियों के साथ पहुंचते ही व्यापारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। माल्यार्पण के साथ “व्यापारी एकता जिंदाबाद” और “व्यापार मंडल जिंदाबाद” के नारों से पूरा बाजार गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत सीतापोखरी व्यापार मंडल के अध्यक्ष जयप्रकाश यादव और पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि सहित अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत करने के साथ हुई। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने अध्यक्ष समेत सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई।
समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा कि जिले के छोटे-बड़े बाजारों के व्यापारियों को एक मंच पर जोड़कर उनके सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए संगठन लगातार काम कर रहा है। उन्होंने व्यापारियों से संगठन के साथ एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी व्यापारी के साथ उत्पीड़न या शोषण होता है तो उसे डरने की जरूरत नहीं है। व्यापारी एकजुट होकर ऐसे मामलों की सूचना पुलिस और प्रशासन को दें। उन्होंने कहा कि “हम साथ चलेंगे, साथ रहेंगे और साथ आगे बढ़ेंगे।” अग्रहरि ने व्यापारियों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के माध्यम से लोगों को रोजगार देने के साथ सरकार के राजस्व में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
आपदा और राष्ट्रीय आवश्यकता के समय व्यापारी समाज हमेशा आगे बढ़कर सहयोग करता रहा है। इसलिए व्यापारी समाज को सम्मान, सुरक्षा और अपने राजनीतिक अधिकार मिलने चाहिए। प्रदेश मंत्री चंद्रेश्वर जायसवाल ने कहा कि जिले के लगभग सभी छोटे-बड़े बाजारों में व्यापार मंडल का गठन मजबूती से किया जा रहा है। व्यापारी सुरक्षा बैठकों के माध्यम से संगठन और प्रशासन के बीच संवाद स्थापित कर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है। वरिष्ठ जिला महामंत्री राकेश मोदनवाल ने कहा कि जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिले के व्यापारियों को एक मंच पर जोड़ने का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। संगठन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके सम्मान एवं सुरक्षा के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा। प्रदेश संगठन मंत्री अशोक केशरी ने व्यापारियों से अपने हितों की रक्षा के लिए व्यापार मंडल से जुड़ने का आह्वान किया। जिला महामंत्री महमूद आलम ने कहा कि जिले के करीब 22 बाजारों में संगठन व्यापारियों के हितों के लिए सक्रियता से कार्य कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री गोपाल उर्फ पिंटू यादव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सीतापोखरी व्यापार मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने किया।समारोह में गुलाब साहू, सतीश गुप्ता, बिरजू अग्रहरि, भानु यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, राजीव अग्रहरि, प्रदीप कुमार, सीके राहुल, अजहर खान, सतीश सेठ, दीपक प्रजापति, कुंदन चौहान, अभिमन्यु प्रजापति, राजकुमार पाल, छोटेलाल, मदन मोहन, आफताब इदरीशी, रत्नेश गुप्ता, संतलाल मौर्य, पंकज प्रसून पांडेय, कैलाश यादव, राजेंद्र सिंह, मनोहर केशरी, लक्ष्मण वर्मा, अंकित जायसवाल, अमन अली, चिरौंजी लाल, पिंटू यादव, गुलशन सिंह, भोला जायसवाल, सुमित बरनवाल, राशिद खान, राजू खान, पप्पू जायसवाल और गुड्डू जायसवाल सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।WhatsApp us