
FOLLOW US:
संस्था को लखनऊ में आयोजित ‘संवेदना-2 राष्ट्रीय सामाजिक प्रभाव सम्मान समारोह-2026’ में प्रतिष्ठित नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवार्ड के साथ ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस’ (इंग्लैंड) से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि न केवल संस्था, बल्कि पूरे चंदौली जनपद के लिए गर्व का विषय बन गई है।यह सम्मान संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्ष एडवोकेट सारिका दुबे, जो चंदौली की बेटी हैं, को रक्तदान जागरूकता, जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने तथा निस्वार्थ सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। सम्मान समारोह 28 जून 2026 को लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ। समारोह में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल तथा उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) नटवर गोयल ने सारिका दुबे को सम्मानित किया।खुशी की उड़ान’ संस्था वर्षों से बिना किसी जाति, धर्म, वर्ग अथवा भेदभाव के जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। संस्था के प्रयासों से सैकड़ों लोगों को समय पर रक्त मिल सका है, जिससे अनेक लोगों का जीवन बचाया जा चुका है। इसके अतिरिक्त संस्था नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, रक्तदान जागरूकता अभियान, निराश्रितों की सहायता, खाद्य सामग्री एवं वस्त्र वितरण सहित विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यक्रमों का संचालन भी करती है। सम्मान प्राप्त करने के बाद एडवोकेट सारिका दुबे ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं, बल्कि संस्था से जुड़े प्रत्येक रक्तदाता, स्वयंसेवक, सहयोगी और शुभचिंतक की है। उन्होंने बताया कि उन्हें अब तक 18 बार स्वैच्छिक रक्तदान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है और उनका दृढ़ विश्वास है कि “रक्तदान महादान” है। उन्होंने कहा कि संस्था का संकल्प है कि रक्त के अभाव में किसी भी जरूरतमंद की जान न जाए और मानव सेवा का यह अभियान बिना किसी भेदभाव और के निरंतर आगे बढ़ता रहे। उन्होंने कहा कि इस सम्मान ने संस्था की जिम्मेदारी और बढ़ा दी है तथा भविष्य में रक्तदान जागरूकता एवं सामाजिक सेवा के कार्यों को और व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा। चंदौली की बेटी को मिले इस राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान से पूरे जनपद में हर्ष का माहौल है। विभिन्न सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और गणमान्य नागरिकों ने एडवोकेट सारिका दुबे तथा ‘खुशी की उड़ान’ संस्था को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि संस्था भविष्य में भी मानव सेवा और रक्तदान के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करती रहेगी।WhatsApp us