
FOLLOW US:
इंटर्नशिप का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ना, उनकी नेतृत्व क्षमता का विकास करना तथा समाज और राष्ट्र के प्रति उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाना था। इंटर्नशिप के दौरान प्रतिभागियों को महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही विद्यार्थियों को विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भाग लेकर जमीनी स्तर पर कार्य करने का अवसर भी मिला, जिससे उन्हें समाज की वास्तविक समस्याओं को समझने और उनके समाधान की दिशा में कार्य करने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर वाराणसी के प्रख्यात लेखक, प्रेरक वक्ता एवं पांच बार गिनीज़ रिकॉर्ड धारक डॉ. जगदीश पिल्लई ने विशेष प्रेरणादायक सत्र को संबोधित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में श्रीमद्भगवद्गीता के जीवनोपयोगी संदेशों,आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों और व्यक्तित्व विकास के विभिन्न आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. पिल्लई ने युवाओं से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, समाज के हित में कार्य करने तथा जीवन में अनुशासन और नैतिकता को अपनाने का आह्वान किया। उनके प्रेरक विचारों ने उपस्थित विद्यार्थियों में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का संचार किया। कार्यक्रम के अंत में सभी इंटर्न्स को उनकी सक्रिय सहभागिता एवं उत्कृष्ट कार्य अनुभव के लिए एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। प्रतिभागियों ने इंटर्नशिप को अपने शैक्षणिक, सामाजिक और व्यक्तिगत विकास के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए संस्था के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर संस्था की संस्थापिका एवं अध्यक्ष अधिवक्ता सारिका दुबे ने कहा कि खुशी की उड़ान का उद्देश्य युवाओं को केवल शैक्षणिक शिक्षा तक सीमित न रखते हुए उन्हें सामाजिक नेतृत्व, संवेदनशीलता, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संस्था युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां विद्यार्थियों ने सामाजिक परिवर्तन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।WhatsApp us