ब्रेकिंग न्यूज.खड़े ट्रक में पीछे से घुसा तेज रफ्तार ट्रेलर, चालक को झपकी आने से हुआ भीषण हादसा

SHARE:

शांति दूत न्यूज़.(उ.प्र.) चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिला गांव के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार की सुबह को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रेलर के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल परिचालक को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया  कि हादसे के दौरान ट्रेलर चालक को झपकी आ गई थी, जिसके चलते वाहन अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। दुर्घटना के बाद कुछ देर तक हाईवे पर अफरा-तफरी और यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई